Move to Jagran APP

स्मार्ट क्लास से शिक्षा में होगा सुधार : विधायक

प्रखंड के उच्च विद्यालय बेरी में बुधवार को स्मार्ट क्लास का उदघाटन विधायक अशोक कुमार सिंह शिक्षक नेता अमिताभ रंजन उर्फ मनीष सिंह सुनील

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 06:45 PM (IST)
स्मार्ट क्लास से शिक्षा में होगा सुधार : विधायक
स्मार्ट क्लास से शिक्षा में होगा सुधार : विधायक

औरंगाबाद। प्रखंड के उच्च विद्यालय बेरी में बुधवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन विधायक अशोक कुमार सिंह, शिक्षक नेता अमिताभ रंजन उर्फ मनीष सिंह, सुनील सिंह, प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, प्रधानाध्यापक सैयद तफवीजुलहक हक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता सुनील सिंह एवं संचालन शिक्षक पंकज कुमार ने की। विधायक ने कहा कि छात्र-छात्राओं में शिक्षा में गुणात्मक विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई है। यह छात्रों के लिए कारगर साबित होगा। अब सरकारी विद्यालयों मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। बांका जिला के डीएम कुंदन कुमार द्वारा अपनाया गया यह मॉडल कारगर साबित होगा। कहा कि उन्नयन बिहार के तहत स्मार्ट क्लास से अब देख सुनकर पढ़ाई किया जाएगा। विधायक ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान दे रही है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सरकार द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए कारगर होगा। देख सुनकर पढ़ाई करने से अधिक ज्ञान होता है। मनोरंजन के साथ अब छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगी। बता दें कि उन्नयन बिहार के तहत सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे मनोरंजन के साथ पढ़ाई कराने की व्यवस्था कराई जा रही है। अब विद्यालय में एलईडी टीवी को देखकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार पाठक, अमरेंद्र सिंह, शमशेर कुमार, सुमित्रा देवी, शिक्षक मुकेश कुमार, मो. इकबाल, विनोद कुमार उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.