शिक्षा में गुणवत्ता को ले सरकार कृतसंकल्पित : विधायक
रानी ब्रजराज माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विधायक अशोक कुमार सिंह ने उन्नयन बिहार के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर राज्य सरकार
औरंगाबाद। रानी ब्रजराज माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विधायक अशोक कुमार सिंह ने उन्नयन बिहार के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। पूर्व में छात्रों को नाटक सहित कई तरीकों को अपनाते हुए शिक्षा दिया जाता था। जिससे कि बच्चों में शिक्षा का विकास हो। विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट क्लास एक नई तकनीकी है जो बच्चों को प्रैक्टिकल के तौर पर दिखाकर एवं बताकर समझाया जा सके। इस तकनीकी से बच्चों की पढ़ाई आसान हो जाएगी। किसी भी विषय को जल्दी से समझ पाएंगे। रफीगंज एवं मदनपुर ब्लॉक के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शिक्षा का विकास हुआ है। शिक्षा के प्रति अभिभावक छात्र-छात्राएं जागरूक हुए हैं। उपस्थित शिक्षकों एवं लोगों के बीच कहा कि पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। जल, जंगल, जमीन की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। आज जलस्तर नीचे जा रहा है। पूर्व में इसी क्षेत्र में 40 फीट के अंतराल पर चापाकल से पानी निकलता था, लेकिन आज दो से तीन सौ फीट पर चापाकल चल रहा है। पानी की बचत अगर नहीं करेंगे तो आने वाले समय में पीने के लिए पानी भी नहीं मिलेगा। इसके लिए सभी शिक्षक क्लास में छात्र-छात्राओं को समझाएं और जागरूक करें। बताया कि उन्नयन स्मार्ट क्लास के लिए 162 विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित प्रत्येक विद्यालय से 4 सदस्यों का चयन किया गया। जिन्हें दो दिवसीय प्रशिक्षण देकर इस कार्यक्रम को चलाने के लिए तैयार किया गया है। छात्र-छात्राओं के लिए या तकनीकी काफी कारगर साबित हो रही है। डीआरपी ने बताया कि मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय नाम के ऐप को डाउनलोड कर बच्चे इस तकनीकी से पढ़ाई कर सकते हैं। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने किया। सुरजीत कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा,कौशल उर्फ बिच्छा, प्रखंड उपाध्यक्ष गुड्डू, सदस्य उदय कुमार, प्रबंध समिति सदस्य सिद्धेश्वर सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, गिरजा प्रसाद,मो. सदीक, मो. रफीक आलम, अवधेश कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, जिला शिक्षा समिति सचिव अमिताभ रंजन उपस्थित रहे।