Move to Jagran APP

स्मार्ट क्लास व विद्यालय भवन का उद्घाटन

दास प्रदीप कुमार अशोक कुमार सरयू राम चंदन कुमार संतोष कुमार सिंह सत्यनारायण सोनी विश्वनाथ पासवान राजाराम चौधरी राजेंद्र सिंह राम विजय सिंह समेत उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमार एवं संचालन शिक्षक देवानंद चौधरी के द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 07:56 PM (IST)
स्मार्ट क्लास व विद्यालय भवन का उद्घाटन
स्मार्ट क्लास व विद्यालय भवन का उद्घाटन

औरंगाबाद। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामनगर में रविवार को उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास एवं नवनिर्मित उच्च विद्यालय भवन का उद्घाटन जिला पार्षद धनवंती देवी के किया गया। जिला पार्षद ने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चों को कई जानकारियां प्राप्त होगी। अधिगम स्तर में वृद्धि होगी। कहा कि स्मार्ट क्लास से पढ़ाई लिखाई का वातावरण बनता है। विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय का चारदीवारी निर्माण कराने की घोषणा की। पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने शिक्षकों से अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। पूर्व प्रधानाध्यापक सह डीडीओ नरेश राम के द्वारा शैक्षणिक प्रौद्योगिकी की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। कहा कि स्मार्ट क्लास डिजिटल इंडिया की एक कड़ी के रूप में बच्चों के मानस पटल पर सकारात्मक एवं स्थाई प्रभाव डालता है। जिससे कि बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मुखिया मालती देवी, प्रधानाध्यापक विनोद दास, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, सरयू राम, चंदन कुमार, संतोष कुमार सिंह, सत्यनारायण सोनी, विश्वनाथ पासवान, राजाराम चौधरी, राजेंद्र सिंह, राम विजय सिंह समेत उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमार एवं संचालन शिक्षक देवानंद चौधरी के द्वारा किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.