दस बजे रात के बाद पटाखा फोड़ने पर पाबंदी
औरंगाबाद। दीपावली को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। मूर्ति
औरंगाबाद। दीपावली को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। मूर्ति बैठाने का लाइसेंस पूजा आयोजकों के द्वारा लिया जा रहा है। डीएम राहुल रंजन महिवाल एवं एसपी डा. सत्यप्रकाश के द्वारा कई जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। डीएम ने पूर्व विवादित गांवों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। ऐसे जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां विधि व्यवस्था गड़बड़ाने की आशंका लगती है वहां शांति समिति की बैठक करें। बिना लाइसेंस बाजार में पटाखा की बिक्री पर रोक है। पटाखा दुकान की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है। बिना लाइसेंस पटाखा बेचते पकड़े जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। विधि व्यवस्था में लगाए गए अधिकारी अगर डयूटी से फरार मिलेंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। छठ पूजा को लेकर घाटों का चिन्हित करने का निर्देश दिया। एसडीओ एवं एसडीपीओ को संयुक्त आदेश निकालने को कहा गया। कहा कि रात 10 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति पटाखा नहीं फोड़ेगा। फटाखा फोड़ते जो पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की टीम रात में गलियों में गश्ती करेगी। पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जांच की जाएगी। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंडों पर विशेष चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। सभी थानों की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। पुलिस पर्व के दौरान सतर्क है। बताया कि पर्व को देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।