शिवचर्चा में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
मदनपुर खेल मैदान में रविवार को शिवचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवशिष्य दिलीप कुमार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह ने किया। शिव शिष्यों के द्वारा शिव की महिमा पर गीत संगीत का गायन किया गया। श्री
मदनपुर खेल मैदान में रविवार को शिवचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवशिष्य दिलीप कुमार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह ने किया। शिव शिष्यों के द्वारा शिव की महिमा पर गीत संगीत का गायन किया गया। श्री हरीद्रानंद जी के संदेश को बताया गया। हर व्यक्ति को शिव का शिष्य बनाने का आह्वान किया गया। बताया गया कि शिव को अपना गुरु बनाने के लिए किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं है। जगत का एक-एक व्यक्ति स्वत्रंत है। भगवान शिव को अपना गुरु बनाने के लिए हरींद्रानंद जी इस संसार के प्रथम व्यक्ति है, जिन्होंने कहा- Xह्नह्वश्रह्ल;शिव नाम के नहीं अपितु काम के गुरु हैं। Xह्नह्वश्रह्ल;शिव को अपना गुरु बनाकर अपने अनुभूति के आधार पर तीन सूत्रों का निरूपण किया है। आदमी निरुपाय है लेकिन शिष्य के गुरु उपाय हैं। गुरु अपनी शिष्य को तलाश करते हैं। आवश्यकता है हम सब उन्हें शिव भाव अर्पित करें। शिव के शिष्य अपने गुरु शिव की इच्छा से सृष्टी, जन, जंगल, जल एवं जमीन को सुरक्षित और संरक्षित करने की प्रेरणा देते हैं। जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे। जिससे हम सभी स्वस्थ रहें। अधिक से अधिक पौधों को लगाना एवं उसे सुरक्षा देना एक अहम कड़ी है। शिवपूजन, संजय, विनय, दिलीप, शारदा, बीणा, दुर्गा देवी, गौरी देवी, उर्मिला देवी, आनंद गुप्ता, लभली देवी, अधिवक्ता रवींद्र कुमार सिन्हा, बिमला देवी, जीतेंद्र कुमार समेत कई शिव शिष्य उपस्थित रहे।