कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय यज्ञ शुरू
द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। तत्पश्चात रात्रि 11 बजे से वृंदावन से आए कलाकारो द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा। कामता यादव सुरेंद्र यादव सचिव रामप्रवेश यादव व्यवस्थापक सुरेंद्र यादव संयोजक गुड्डू यादव सहयोगी अर्जुन रितेश शामिल रहे।
औरंगाबाद। प्रखंड के बाजार बर्मा पंचायत के दुल्ला बिगहा गांव में सात दिवसीय श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। महिलाएं व पुरुष माथे पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा दुल्ला बिगहा गांव से कोच स्थित नदी पहुंची जहां वाराणसी से आए स्वामी लवकुश दास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कराया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामानुज यादव
व संचालक गुड्डू कुमार यादव ने बताया कि19 अक्टूबर तक यज्ञ चलेगा। कोच स्थित नदी से जलहरन करने के पश्चात श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश लिए हुए 5 किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर यज्ञ मंडप में पहुंचे। गुड्डू यादव ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से सुख शांति होता है। लोगों में धर्म के प्रति आस्था जगती है। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से मानव में सदाचार का संचार होता है। प्रत्येक दिन शाम 6 बजे से 11 बजे तक वाराणसी के पंडितों द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। तत्पश्चात रात्रि 11 बजे से वृंदावन से आए कलाकारो द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
कामता यादव, सुरेंद्र यादव, सचिव रामप्रवेश यादव, व्यवस्थापक सुरेंद्र यादव, संयोजक गुड्डू यादव, सहयोगी अर्जुन, रितेश शामिल रहे।