वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती है विज्ञान प्रदर्शनी
शहर के अदरी नदी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय के सचिव सह सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के सेवानिवृत प्राध्यापक डा. शिवपूजन सिंह एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से
औरंगाबाद। शहर के अदरी नदी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय के सचिव सह सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ. शिवपूजन सिंह एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वर्ग छह से दसवीं के छात्र-छात्राएं भाग लिए। प्रदर्शनी में करीब 100 स्टॉल लगाए गए थे। छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल काफी सराहनीय रहा। मॉडल में छात्रों ने अपनी कार्यकुशलता के साथ बौद्धिक व मानसिक क्षमता का प्रदर्शन किया। सचिव ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोंच को बढ़ावा देती है। बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। कहा कि छात्र-छात्राओं में मेधा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरुरत होती है। प्राधानाचार्य ने कहा कि बच्चों ने खूबसूरत मॉडल प्रस्तुत किया है। छात्रों के वैज्ञानिक सोच व विश्लेषण को बढ़ाना है। बच्चों में विज्ञान की जानने को जिज्ञासा है। दसवीं वर्ग के छात्र निवास कुमार, हर्ष कुमार एवं रोहित कुमार ने बेहतर मॉडल की प्रस्तुति दी। इन्होंने पानी से उर्जा बनाने का मॉडल प्रस्तुत किया है। वर्ग सात के छात्र नवीन कुमार, शुभम कुमार एवं पीयूष कुमार ने बेहतर मॉडल बनाया। तीनों ने फैक्ट्री के गंदा पानी को फिल्टर कर घर तक सप्लाई करने का मॉडल प्रस्तुत किया। परिसर स्थित जूनियर ब्रांच में भी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन सचिव प्रो. सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह एवं प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद वर्मा ने किया। जूनियर में वर्ग तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों के द्वारा वायु प्रदूषण, मृदा श्रृंखला समेत अन्य तरह की मॉडल प्रस्तुत की। आचार्य मनोज चौधरी, राकेश पांडेय, जीतेंद्र कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद मेहता, नीलकमल, बलि, महर्षि, जनार्दन, रेखा, नूतन, चंदन उपस्थित रहे।