Move to Jagran APP

औरंगाबाद-पटना पथ रहा जाम

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा घोषित

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:19 PM (IST)
औरंगाबाद-पटना पथ रहा जाम
औरंगाबाद-पटना पथ रहा जाम

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा घोषित बंद के समर्थन में महागठबंधन के कार्यकर्ता उतर आए। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ जाम कर प्रदर्शन किया। राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन ¨सह चंद्रवशी एवं माले नेता मुनारीक राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध आक्रोश जताया। कहा कि महंगाई बढ़ने से गरीब परेशान हैं। पेट्रोलियम पदार्थों का दाम लगातार बढ़ रहा है। रोक लगाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता इरफान उलहक, महेंद्र यादव, नरेश पांडेय, राजद नेता एहसानुल हक, राजराज ¨सह, दुखन राम, महेंद्र प्रसद उपस्थित रहे। उब भट्टी के पास छात्र जदयू नेता अंकित यादव के नेतृत्व में टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ¨प्रस यादव, लालू पासवान, पंकज कुमार समेत अन्य छात्रों ने मंहगाई के खिलाफ आक्रोश जताया। सदिपुर डिहरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यकताओं द्वारा मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर सीएम के खिलाफ नारेबाजी की।कारा मोड़ पर भी बंद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.