धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य
करसावां पैक्स परिसर में कार्यकारिणी सदस्य की बैठक मंगलवार को निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मीहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। अध्यक्ष ने कार्यकारिणी सदस्यों को धान अधिप्राप्ति के संबंध में जानकारी दी।

अध्यक्ष ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर अधिप्राप्ति की जाएगी। किसान धैर्य रखें। किसानों से उचित मूल्य पर धान की खरीदारी की जाएगी। सामान्य धान की खरीदारी 1815 रुपये प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड धान की खरीदारी 1840 रुपये की दर से की जाएगी। किसानों को धान का उचित मूल्य दिया जाएगा। प्रबंधक निलपति कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विनय सिंह, अवधेश सिंह, सुरेश प्रसाद, इंदू देवी, धनंजय कुमार उपस्थित रहे।