Move to Jagran APP

गांधी मैदान में जला 65 फीट का रावण

विजयादशमी के साथ मंगलवार को दशहरा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। औरंगाबाद में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जुलूस

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 05:22 PM (IST)
गांधी मैदान में जला 65 फीट का रावण
गांधी मैदान में जला 65 फीट का रावण

औरंगाबाद। विजयादशमी के साथ मंगलवार को दशहरा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। औरंगाबाद में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जुलूस निकली गई। प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्रामीण इलाके में अधिकांश मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया गया। शहर में प्रतिमा के विसर्जन के बाद गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। सरस्वती अराध्य समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष रावण वध का कार्यक्रम किया जाता है। रावण वध से पहले सांसद सुशील कुमार सिंह के द्वारा राम, लखन एवं हनुमान बने बच्चों की आरती उतारी गई। आरती के बाद राम ने अपने धनुष और वाण से रावण के नाभी में तीर मारी और रावण धू-धू कर जलने लगा। रावण दहन के दौरान समिति के द्वारा खूब आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी से मैदान से लेकर आकाश तक गूंजता और चमकता रहा। सांसद ने कहा कि रावण वध का कार्यक्रम समाज को कई संदेश देता है। बुराई को भगाने और सत्य का मार्ग अपनाने का संदेश देता है। मानव को अहंकार नहीं करनी चाहिए। समाज से बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराब को समाप्त करने की बात कही। कहा कि दशहरा पर हम सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल जीवन हरियाली का संकल्प लेने की जरूरत है। एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, नगर परिषद के चेयरमैन उदय गुप्ता, भाजपा नेता सुनील सिंह, अश्विनी सिंह, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, श्रीसीमेंट के जीएम ज्ञानेंद्र मोहन खरे, श्यामकिशोर प्रसाद गुप्ता, शिव गुप्ता, कृष्णा कुमार पिटू, अध्यक्ष जयंशकर प्रसाद, नगर भाजपा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, मितेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के पंकज वर्मा ने किया। रावण दहन के दौरान गांधी मैदान भीड़ रही। खड़ा होने की जगह नहीं बची थी। लोग मैदान की चारदीवारी एवं आसपास के मकान की छतों पर खड़े होकर रावण वध का कार्यक्रम देखा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.