33 वोट लाकर रंजीत बने सचिव
औरंगाबाद। ¨सचाई विभाग कार्यालय परिसर में सोमवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महा
औरंगाबाद। ¨सचाई विभाग कार्यालय परिसर में सोमवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) का प्रथम प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में जिला संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष उमानाथ भगत एवं सह प्रेक्षक के रूप में डॉ. मधेश्वर ¨सह उपस्थित रहे। महासंघ (गोप गुट) के दिवंगत जिला सचिव शंकरलाल को श्रद्धांजलि दी गई। कहा गया कि उन्होंने 40 वर्षों तक महासंघ को सेवा की। कर्मचारियों के प्रति समर्पित रहे। अगले सत्र के लिए 13 सदस्यीय पदधारकों की टीम निर्वाचित की गई। 12 पदधारकों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। सचिव पद के लिए गुप्त मतदान कराया गया। रंजीत कुमार रत्ना 13 वोटों से निर्वाचित घोषित किए गए। शिक्षक रंजीत रत्ना को 33 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार को 20 वोट मिले। प्रेक्षक ने बताया कि कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी को सम्मानित अध्यक्ष, अनुमंडल कार्यालय के सहायक खुर्शीद आलम को अध्यक्ष, शिक्षक रंजीत कुमार रत्ना को सचिव, शिक्षक श्याम कुमार, ¨सचाई विभाग में पदस्थापित सुमिरन चौधरी व अनुमंडल सहायक प्रणव कुमार को उपाध्यक्ष, कार्यपालक सहायक सुमन कुमारी, शिक्षक विकास कुमार एवं शिक्षिका चंदा ¨सह को संयुक्त सचिव चुना गया। शिक्षक बसंत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। संघर्ष कोष पार्षद में शिक्षिका नूतन कला को संघर्ष अध्यक्ष, विवेक कुमार को संघर्ष कोषाध्यक्ष एवं शिक्षक प्रमोद कुमार को संघर्ष सचिव चुना गया। प्रेक्षक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि महासंघ की नीतियों पर ²ढ़ता पूर्वक अमल करते हुए कर्मचारियों शिक्षकों के हित के संघर्षों को आगे बढ़ाने के जवाबदेही सभी नवनिर्वाचित पद धारकों एवं प्रखंड के सदस्यों की है।