Move to Jagran APP

सांसद ने पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

काराकट सांसद महाबली सिंह ग्रामीण क्षेत्रों के दौरा पर हैं। कार्यकर्ता हर जगह उनका स्वागत कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 07:44 PM (IST)
सांसद ने पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सांसद ने पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फोटो : 20 एयूआर 07

loksabha election banner

विकास की गति देने को मांगा सहयोग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का किया स्वागत

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : काराकट सांसद महाबली सिंह ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने कई जगह उनका स्वागत किया। ओबरा के गायत्री पार्क में सांसद ने एमएलसी राजन कुमार सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता अश्विनी तिवारी के साथ पौधारोपण किया। पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ओबरा व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार ने इफको कृषि केंद्र खोलने के लिए सांसद को ज्ञापन दिया। प्रखंड के महुआंव पथ निर्माण, ओबरा में डिग्री कॉलेज, चंदा हाई स्कूल का भवन निर्माण, ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़े एंबुलेंस को चालू कराने की मांग किया। सांसद ने समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिए। गायत्री पार्क के सुंदरीकरण करने के लिए सांसद ने सात लाख की राशि देने का आश्वासन दिया। सांसद ने बताया कि सत्र समाप्त होने के बाद जनता से मिलकर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है। लोगों से मिलकर समस्या पर अमल कर क्षेत्र में विकास की गति दी जाएगी। एनडीए के तीनों प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सोनू तिवारी, प्रमोद कुमार, विनोद सिंह, सुरेश पासवान, महामंत्री विभूति नारायण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पप्पू अग्रवाल, भाजयुमो अध्यात्म उज्जवल सिंह रिशु, चंदन राजपूत, जदयू नेता डा. रामेश्वर सिंह, अरविद उपाध्याय, चुना सेन, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान, अभाविप नेता शुभम सिंह, अमित नाग, अजय सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.