परिवर्तन रैली की तैयारी में कांग्रेस नेता
औरंगाबाद। तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनेवाली परिवर्तन रैली की तैयारी
औरंगाबाद। तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनेवाली परिवर्तन रैली की तैयारी में जिले के कांग्रेसी नेता लग गए हैं। उक्त तिथि को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आगमन है। उक्त रैली में लाखों लोगों को शामिल करने के लिए जगह जगह बैठक कर आमजन को जानकारी दे रहे हैं। तैयारी को लेकर अंबा में प्रखंड अध्यक्ष नीलम ¨सह की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि गांवों में जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायक राजेश कुमार तथा आनंद शंकर ¨सह रैली को सफल बनाने में लगे हैं। अर¨वद कुमार ¨सह, उपाध्यक्ष उपेंद्र ¨सह, सजग कर्मठ युवाध्यक्ष अजय तिवारी, प्रवक्ता रामाकान्त पांडेय, अनिरूद्ध ¨सह, महिला सेनाध्यक्ष चिन्ता देवी, जय दूबे, ललन ¨सह, जनेश्वर मेहता, अमरेश कुमार ¨सह, पवन ¨सह, गो¨वद राम, धरक्षण राम, जितेंद्र ¨सह, कृष्णा ¨सह, प्रदुम्न ¨सह, फारूख अंसारी, जगनारायण ¨सह, चुनमुन ¨सह उपस्थित थे।