150 मौतें... 24 साल बाद भी जिंदा है दर्द, हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हादसे की याद में धावा नदी पुल पर जलीं कैंडल
रफीगंज में 9 सितंबर 2002 को हुए राजधानी एक्सप्रेस हादसे की 24वीं बरसी पर धावा नदी पुल के पास श्रद्धांजलि ...और पढ़ें

24वीं बरसी पर धावा नदी पुल के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
HighLights
9 सितंबर 2002 को हुआ था राजधानी एक्सप्रेस हादसा।
रफीगंज के धावा नदी पुल पर 150 से अधिक मौतें।
24वीं बरसी पर कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि।
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद)। 9 सितंबर 2002 की वह रात रफीगंज और आसपास के लोगों की यादों में आज भी ताजा है। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस रफीगंज स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पश्चिम धावा नदी पुल के पास भीषण हादसे का शिकार हुई थी।
इस दर्दनाक हादसे में 150 से अधिक यात्रियों की जान चली गई थी। हादसे के 24 साल बाद भी घटनास्थल पर पहुंचते ही उस रात की भयावह यादें लोगों के जेहन में ताजा हो जाती हैं।
हादसे की 24वीं बरसी पर बुधवार को धावा नदी पुल के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे कर्मियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने मृत यात्रियों को याद कर दो मिनट का मौन रखा और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
जहां थम गई थीं 150 से ज्यादा जिंदगियां, वहीं दी गई श्रद्धांजलि
धावा नदी पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पूजा-अर्चना कर हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पीडब्ल्यूआई इंचार्ज गौरव कुमार, कांग्रेस नेता डॉ. तुलसी यादव और जदयू नेता विनोद कुमार समेत कई लोगों ने मृत यात्रियों को नमन किया।
कैंडल जलाते समय माहौल भावुक हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
24 साल बाद भी हर 9 सितंबर को लौट आती है वो रात
हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का यह हादसा रफीगंज के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में शामिल है। हर वर्ष 9 सितंबर को रेलवे कर्मी, आरपीएफ और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचते हैं।
मृत यात्रियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की याद को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
24 साल बीतने के बाद भी धावा नदी पुल पर होने वाला श्रद्धांजलि कार्यक्रम उस दर्दनाक रात की याद को जीवित रखे हुए है।
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से टकराई बाइक, गया के पास रुकी ट्रेन; रेलवे ने शुरू की जांच
