तीन दिवसीय पुनपुन महोत्सव 12 से
प्रखंड के टंडवा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में रविवार को पुनपुन महोत्सव 2019 के आयोजन हेतु समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता पुनपुन महोत्सव समिति
औरंगाबाद। प्रखंड के टंडवा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में रविवार को पुनपुन महोत्सव 2019 के आयोजन हेतु समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता पुनपुन महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभय वैद्य एवं संचालन सह संरक्षक सुखदेव प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अभय वैद्य ने कहा कि समय कम बचा हुआ है, जिसमें हम सबको सफल आयोजन करना है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई उप समितियां बनाई गई है। अध्यक्ष ने बताया कि उपसमितियों को जिम्मेदारी दी गई। सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को सूचित करते हुए लाइट, साउंड एवं मंच की व्यवस्था को देखेंगे। संरक्षक सुखदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि उपसमितियां में शामिल लोग इसी हफ्ते मुख्य अतिथि, उद्घाटनकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि से मिलकर समय निर्धारित कर निमंत्रण कार्ड छपवा लेगें। पूर्व जिला पार्षद हरि राम एवं सुमन कुमार को सर्वसम्मति से पुनपुन महोत्सव कार्यकारिणी में स्वागत किया गया। पूर्व शिक्षक शंकर प्रसाद ने आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर बैठक में रखी, जिसे सर्वसम्मति से छपवाने की सहमति ने दी गई। राजेश कुमार अग्रवाल, सत्नारायण सिंह, बल्केश्वर सिंह, राहुल तिवारी, नथुनी महतो, यमुना प्रसाद, हरि प्रसाद सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, लक्ष्मण मेहता, राजकुमार पांडे, राहुल कुमार तिवारी, उमेश प्रसाद, अशोक मेहता उपस्थित रहे।