पल्स पोलियो की पिलाई गई दवा
पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रखंड के कुल 36105 घरों से 40769 बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई गई। कोई भी बच्चा दवा पीने से छूटे नहीं इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:13 PM (IST)
औरंगाबाद। पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रखंड के कुल 36,105 घरों से 40769 बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई गई। कोई भी बच्चा दवा पीने से छूटे नहीं इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया था। अभियान में 29 पर्यवेक्षक एवं 92 टीम लगाए गए थे। पीएचसी प्रभारी डा. सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि माता-पिता के साथ ईट भट्ठा पर रह रहे बच्चे को भी दवा पिलाया गया है। शेष छूटे हुए 388 बच्चों को बी टीम द्वारा रविवार को पिलाया गया है। प्रभारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सबल बनाने में सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें