धान लेने को पैक्स तैयार, पर सीसी की प्रतीक्षा
औरंगाबाद। पैक्स अध्यक्ष धान क्रय करने को तैयार हैं। लेकिन सीसी न होने के कारण धान क्रय नह
औरंगाबाद। पैक्स अध्यक्ष धान क्रय करने को तैयार हैं। लेकिन सीसी न होने के कारण धान क्रय नहीं हो पा रहा हैं। वैसे प्रखंड के किसानों का धान अभी खेतों में है। कटनी में अभी और दो तीन दिन लगेंगे। शुक्रवार को जब जागरण टीम ने प्रखंड के गोरारी गांव में स्थापित धूसरी पैक्स के क्रय केंद्र पर पहुंचा तो केंद्र खुला था लेकिन किसान नहीं थे। पैक्स अध्यक्ष सचिन कुमार उपस्थित थे। कहा कि पैक्स तो धान लेने के लिए तैयार है परंतु न तो पैक्स को अबतक सीसी क्रेडिट ऋण हुआ है और न कोई किसान धान लेकर आ रहे हैं। पैक्स के अंतर्गत सोनवर्षा गांव के किसान रामकेवल ¨सह, कैथी गांव के किसान बिनोद शर्मा, गोरारी गांव के विनेश कुमार, धुसरी के किसान कमलेश ¨सह, भोला ¨सह, छोटू यादव, कैथी के सत्येंद्र शर्मा का कहना है कि अभी हमलोगों का धान तैयार नही है। तैयार होते ही पैक्स में देंगे। बताया कि हमलोगों को पैक्स में प्रत्येक वर्ष धान देते हैं। इससे किसान लाभान्वित होते हैं। भौली गांव के किसान डॉ. संजय कुमार का कहना है कि अभी हमारे पास धान तैयार नहीं है। धान बिक्री के लिए तैयार होगा तो क्रय केंद्र लाएंगे। कहा कि पैक्स से किसानों को लाभी मिल रहा है।
फोटो फाइल - 15 एयूआर 16
गोरारी के किसान राजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार सरकार को बोनस चालू करना चाहिए। ताकि किसानों को उचित फसल का दाम मिल सके। वैसे अभी प्रखंड के अधिकांश किसानों के धान अभी खेतों में है।
फोटो फाइल - 15 एयूआर 17
जैतपुर गांव के किसान मो. तेजम्मुल अंसारी ने कहा कि सरकार धन्यवाद के पात्र है जो किसानों के धान क्रय की जिम्मेदारी दी गई।
फोटो फाइल - 16 एयूआर 18
पैक्स अध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि अभी तो सीसी क्रेडिट ऋण नहीं मिला है। जब तक सीसी नहीं होगा किसानों से क्रय करना मुश्किल है।
फोटो फाइल - 16 एयूआर 19