Move to Jagran APP

मतदान केंद्र से बदलने से भड़का आक्रोश

प्रखंड के भरुब पैक्स के मतदाता मतदान केंद्र के बदले जाने से नाराज हैं। रविवार को मतदाताओं ने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार के खिलाफ

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:33 AM (IST)
मतदान केंद्र से बदलने से भड़का आक्रोश
मतदान केंद्र से बदलने से भड़का आक्रोश

औरंगाबाद। प्रखंड के भरुब पैक्स के मतदाता मतदान केंद्र के बदले जाने से नाराज हैं। रविवार को मतदाताओं ने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार के खिलाफ आक्रोश जताया। पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में मतदाताओं ने जमकर नारेबाजी की। मतदाता मनोज पासवान, राजा यादव, सगीर हुसैन, दशरथ सिंह, कौशल पांडेय, छोटन पासवान, शिवनारायण पासवान, कृष्णा सिंह, मनोज यादव, रंजीत कुमार, अशोक यादव, सीताराम पासवान, मो. सरफराज, गीता देवी, सुनीता देवी, शाहनवाज प्रवीण ने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अनदेखी कर मतदान केंद्रों की हेराफेरी कर रहे हैं जो न्यायोचित नहीं है। भरुब गांव में बहुत दिनों से मतदान केंद्र स्थित है। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। उसके बावजूद हटाया गया। कहा कि इसकी शिकायत डीएम एवं जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी से की है। अगर पैक्स मुख्यालय में मतदान केंद्र स्थापित नहीं किया गया तो आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नियम के अनुसार मतदान केंद्र बदला गया है। मेरे खिलाफ लगाया आरोप गलत है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.