नारायणपुर विद्यालय में पौधारोपण
प्रखंड के मध्य विद्यालय नारायणपुर के छात्रों ने गुरुवार को प्रधानाध्यापक पशुराम प्रसाद के नेतृत्व में पौधारोपण किया। पौधे को बचाने का संकल्प लिया।
औरंगाबाद। प्रखंड के मध्य विद्यालय नारायणपुर के छात्रों ने गुरुवार को प्रधानाध्यापक पशुराम प्रसाद के नेतृत्व में पौधारोपण किया। पौधे को बचाने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी है। हम जितने अधिक पौधे लगाएंगे पर्यावरण स्वच्छ होगा। स्वच्छ शरीर एवं स्वस्थ्य मस्तिक का विकास होता है। वरीय शिक्षक रासबिहारी सिंह ने कहा कि पौधा लगाने से स्कूल का वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर होगा। इसका प्रभाव बाल मस्तिष्क पर पड़ेगा। प्रदूषण के प्रभाव की चर्चा करते हुए छात्रों को बताया कि इससे पर्यावरण सही रहेगा। इसलिए मानव जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने पौधे लगाने के लिए छात्रों को प्रेरित करने के साथ उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।