औरंगाबाद में सोन नदी पुल पर शार्ट सर्किट से पिकअप में लगी आग, 25 बैट्रियां जलकर राख; ड्र्राइवर ने कूदकर बचाई जान
औरंगाबाद के सोन नदी पुल पर गुरुवार सुबह ई-रिक्शा बैट्रियों से लदी एक पिकअप में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग ...और पढ़ें
HighLights
सोन नदी पुल पर पिकअप में लगी भीषण आग।
शॉर्ट सर्किट के कारण 25 बैट्रियां जलकर राख।
चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, यातायात बाधित।
संवाद सूत्र, बारुण (औरंगाबाद)। बारुण थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल पर गुरुवार की सुबह ई-रिक्शा की बैट्रियों से लदी पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और पिकअप धू-धूकर जलने लगा। वाहन में करीब 25 बैट्रियां लदी थीं।
आग की तेज लपटों के बीच चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद एनएच-19 पर अफरातफरी मच गई और करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
नोएडा, दिल्ली की ओर जा रही थी पिकअप
सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन वाहन की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पूरी तरह बुझने के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
एनएचएआई के पदाधिकारी ब्रजराज कश्यप ने बताया कि चालक के अनुसार पिकअप पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से नोएडा, दिल्ली की ओर जा रही थी। पिकअप का नंबर यूपी16एमसी 6981 है। चालक की पहचान गुड़गांव निवासी नीतेश भगत के रूप में हुई है।
कअप में शार्ट सर्किट होने से आग लगी आग
चालक ने पुलिस को बताया कि बारुण से डेहरी की ओर जाने के दौरान सोन नदी पुल पर अचानक सामने एक ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर से बचने के लिए उसने अचानक ब्रेक लगाया। इसी दौरान पिकअप में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।
कुछ ही क्षण में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में पिकअप और उस पर लदी बैट्रियां पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा गया था। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। घटना में चालक सुरक्षित है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
