90 लाख की लागत से बनेगा पीसीसी पथ : विधायक
औरंगाबाद। बिसंभरपुर खिरियावां पथ से भेवड़ी होते हुए इटागढ़ राजेंद्र चौधरी के घर तक सवा किलोमीटर पीसी
औरंगाबाद। बिसंभरपुर खिरियावां पथ से भेवड़ी होते हुए इटागढ़ राजेंद्र चौधरी के घर तक सवा किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण हेतु निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह पथ आजादी के सात दशक से उपेक्षित था। भेवड़ी एवं इटागढ़ के ग्रामीण अबतक पगडंडी के रास्ते अपने घरों तक पहुंचते है। दोनों गांव पहाड़ों से घिरा है। जहां कभी नक्सली साम्राज्य कायम था। विकास नाम की कोई लकीर यहां नही है। पेयजल का भीषण संकट है। ऐसी परिस्थिति में जदयू विधायक अशोक कुमार ¨सह ने गांव में विकास की कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया। प्रतिफल बिसंभरपुर ़िखरीयावां पथ से भेवड़ी होते हुए इटागढ़ तक पीसीसी पथ निर्माण का टेंडर निकल गया। गांव के ग्रामीणों को अब जल्द ही आवागमन की सुविधा उपलब्ध होंगी। विधायक ने कहा कि उक्त पथ के निर्माण हेतु 90 लाख का टेंडर निकाला गया है। साथ ही इस गांव के विकास हेतु विद्युतीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पेयजल हेतु मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल के तहत गांव का चयन कर कार्य आरंभ कर दिया गया। विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता नही रहेगा। जिसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की।