गबन के आरोप में बेलवां पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
गबन के आरोप में फरार चल रहे दाउदनगर थाना के बेलवां पैक्स अध्यक्ष बिरजानंद दूबे को पुलिस ने शुक्रवार रात्रि गिरफ्तार कर लिया है। पैक्स अध्यक्ष
औरंगाबाद। गबन के आरोप में फरार चल रहे दाउदनगर थाना के बेलवां पैक्स अध्यक्ष बिरजानंद दूबे को पुलिस ने शुक्रवार रात्रि गिरफ्तार कर लिया है। पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी जम्होर थाना के पौथू गांव से की गई है। दारोगा मुकेश कुमार भगत ने बताया कि पुलिस पैक्स अध्यक्ष गबन के आरोप में फरार चल रहे थे। मामला 39 लाख रुपये गबन का है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। कई बार पुलिस ने गिरफ्तारी को छापेमारी की परंतु पैक्स अध्यक्ष फरार हो जाते थे। गुप्त सूचना शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इसी मामले में पैक्स प्रबंधक रविशंकर दुबे तीन माह से अधिक समय से जेल में बंद हैं।