एनएच-139 पर जाम से यात्री हलकान
औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ एनएच-139 पर जाम की समस्या गंभीर है। जाम से ग्रामीण पूरे दिन कराहते
औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ एनएच-139 पर जाम की समस्या गंभीर है। जाम से ग्रामीण पूरे दिन कराहते हैं। अधिकारी मौन हैं। सड़क पर सुबह होते ही दुकाने सज जाती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण सुबह से जाम लगती है। वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। हालात यह है कि इस सड़क से यात्रा करना यात्री नहीं चाहते हैं। ओबरा सब्जी बाजार के पास जाम की समस्या गंभीर है। जाम के कारण एंबुलेंस वाहन भी पार नहीं हो पाता है। देवी मंदिर से बेल मोड़ तक जाम की समस्या गंभीर है। पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद, विजय सौंडिक ने बताया कि जाम के प्रति गंभीर नहीं है। सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाना जरूरी है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा जाम की समस्या गंभीर बनी रहेगी। जाम के कारण बाजार पार करने में ग्रामीणों को डेढ़ से दो घंटे का वक्त लगता है। शंकरपुर रेलवे गुमटी के पास बन रहे ओवरब्रिज के कारण भी जाम की समस्या गंभीर है। यहां जाम नियमित समस्या बन गया है। गुमटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम से निकलना मुश्किल होता है। यहां सड़क पर उड़ते धूल ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है।