Move to Jagran APP

उब पैक्स की अध्यक्ष बनीं आशा

मतगणना के दौरान उब पैक्स अध्यक्ष आशा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी सुनीता देवी को 172 मतों से पराजित किया है। आशा को 648 एवं सुनीता देवी को 476 मत मिले। भरुब से मनीष कुमार ने 150 मतों से जीत दर्ज की है। मनीष को 719 वोट मिले एवं राकेश शर्मा को 569 मत मिले।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:10 AM (IST)
उब पैक्स की अध्यक्ष बनीं आशा
उब पैक्स की अध्यक्ष बनीं आशा

मतगणना के दौरान उब पैक्स अध्यक्ष आशा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी सुनीता देवी को 172 मतों से पराजित किया है। आशा को 648 एवं सुनीता देवी को 476 मत मिले। भरुब से मनीष कुमार ने 150 मतों से जीत दर्ज की है। मनीष को 719 वोट मिले एवं राकेश शर्मा को 569 मत मिले।

loksabha election banner

अमिलौना पैक्स से मुकेश कुमार उर्फ मोनी सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुनने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। उब पैक्स से आशा देवी ने जीत के बाद कहा कि मैं सभी को बधाई देती हूं। कहा कि यह जीत हमारी नहीं बल्कि आप सभी की है। हमने 10 वर्ष रहकर किसानों की सेवा की। धान अधिप्राप्ति में मूल्य दिलाने के प्रति संकल्पित हैं। आपने हमें जीत दिलाया इसके लिए आभारी हूं। जाति से उपर उठकर कार्य करूंगा। भरुब पैक्स से चुनाव जीते मनीष कुमार ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि आपने हमें जीत दिलाया है। मैंने पहले भी पैक्स अध्यक्ष रहकर किसानों की सेवा की थी। इस बार भी किसानों की सेवा में तत्पर रहूंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.