Move to Jagran APP

महात्मा गांधी की जयंती पर पदयात्रा

सांसद सुशील कुमार सिंह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर गांधी संकल्प पदयात्रा के तहत गांवों का भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 07:37 PM (IST)
महात्मा गांधी की जयंती पर पदयात्रा
महात्मा गांधी की जयंती पर पदयात्रा

सांसद सुशील कुमार सिंह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर गांधी संकल्प पदयात्रा के तहत गांवों का भ्रमण किया। गांधी संकल्प यात्रा के क्रम में शनिवार को सांसद सुशील कुमार सिंह के द्वारा सदर प्रखंड के बाकन से जयश्री बिगहा, मिर्जापुर, बखरी, बघोई स्टेशन, मियांपुर, मदरपुरा, खैरा, सलेम होते हुए चातर तक 12 किलोमीटर की पदयात्रा की गई।

loksabha election banner

पदयात्रा के दौरान सांसद ने ग्रामीणों को जागरूक किया। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। कश्मीर से हटाए गए धारा 370 व 35ए पर चर्चा की। कहा कि कश्मीर में अब शांति है और वहां का विकास होगा। सांसद ने महात्मा गांधी के जीवनी के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। कहा कि उनके नेतृत्व में देश आजाद हुआ। देश उनकी 150वीं जयंती मना रही है। सांसद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को देश के लोग कभी नहीं भूल नहीं सकते हैं। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, रवींद्र शर्मा, विनय शर्मा, अमरीश सिंह, जिला मंत्री मितेंद्र कुमार सिंह, मदन सिंह, अजय सिंह, राजेश शर्मा, पंकज सिंह, निरंजन सिंह, देवानंद शर्मा, सोमनाथ मिश्र, दिलीप सिंह, विजय संह, मनोज पासवान, रामानुज सिंह, आलमगीर आलम, मंटू विश्वकर्मा, रघुवंश सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.