मारपीट में एक घायल, छह नामजद
दाउदनगर थाना के पश्चिमी करमाही गांव में मारपीट की घटना के मामले में उसी गांव के निवासी सोनपरिया देवी ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 05:25 PM (IST)
औरंगाबाद। दाउदनगर थाना के पश्चिमी करमाही गांव में मारपीट की घटना के मामले में उसी गांव के निवासी सोनपरिया देवी ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव के ही छह लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए कहा गया है कि आरोपितों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसमें उसकी बेटी घायल हो गई। इलाज दाउदनगर पीएचसी में किया गया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तहकीकात कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें