बिजली के संपर्क में आने से राज मिस्त्री घायल
अंबा थाना के चिल्हकी गांव निवासी राज मिस्त्री अशोक प्रजापति (35 वर्ष) बिजली के स्पर्शाघात से जख्मी हो गया। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
औरंगाबाद। अंबा थाना के चिल्हकी गांव निवासी राज मिस्त्री अशोक प्रजापति (35 वर्ष) बिजली के स्पर्शाघात से जख्मी हो गया। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वह अंबा बाजार में एक व्यवसायी के मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। उक्त स्थान पर एक लोहे के रॉड को सीधा करने का प्रयास किया तो वह एलटी तार के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिजनों व आसपास के लोगों के सहयोग से उसे रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लालदेव प्रसाद सिंह से संपर्क करने पर बताया कि उपचार के बाद मिस्त्री का स्वास्थ्य में सुधार हैं।