दबंगों ने मजदूरों को पीटा
कुटुंबा थाना के डिहरी गांव में दबंगों द्वारा मजदूरों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में गांव के रामस्वरूप राम ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
औरंगाबाद। कुटुंबा थाना के डिहरी गांव में दबंगों द्वारा मजदूरों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में गांव के रामस्वरूप राम ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में गांव के वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, भीम सिंह, अनपुतवा देवी, नीलम देवी, अंजली कुमारी व अर्चना कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस को बताया है कि मैंने गांव के मिथिलेश सिंह व उनके भाइयों को 12 प्रतिशत फसल के उपज में हिस्सा तय कर खेती की थी। फसल तैयार होने के बाद कटनी कर उनके खलिहान में रखा हुआ था। बुधवार को खलिहान में आग लग गई। अगलगी में खलिहान में रखा हुआ रबी फसल गया। घटना के बारे में अपने मालिक से चर्चा ही कर रहा था कि इसी क्रम में उक्त सभी गाली देते हुए वहां पहुंच गए। मैं जब इसका विरोध किया तब वे लोग मारपीट करने लगे। विवाद को बढ़ते देख खलिहान से पत्नी पहुंच गई। इसके बाद अभियुक्तों ने उसे भी डायन व जाति सूचक शब्द कहकर गाली दिया। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी अभियुक्त घर छोड़कर फरार चल रहें है। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप