Move to Jagran APP

भूमि विवाद में चली गोली, एक घायल

औरंगाबाद। दाउदनगर थाना के सोनी गांव में जमीन विवाद में लेकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई। ग

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 06:58 PM (IST)
भूमि विवाद में चली गोली, एक घायल
भूमि विवाद में चली गोली, एक घायल

औरंगाबाद। दाउदनगर थाना के सोनी गांव में जमीन विवाद में लेकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई। गोलीबारी में सोनी गांव निवासी 40 वर्षीय नर¨सह यादव घायल हो गया। नर¨सह को पेट में गोली लगी है। इलाज दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। दाउदनगर थानाध्यक्ष अभय कुमार ¨सह ने बताया कि मामले में 12 नामजद अभियुक्त बने हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई हेतु दो को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनी गांव में जमीन को लेकर नर¨सह यादव और पारस ¨सह के बीच विवाद चल रहा था। नर¨सह यादव उसी गांव का निवासी है जबकि पारस ¨सह ससुराल में आकर बसा है। जमीन पर पीड़ित पक्ष द्वारा ही धान रोपा गया था और जब धान कटनी का समय आया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व पुलिस ने गांव में जाकर छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में जख्मी के पुत्र द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें कुल 13 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। नामजद आरोपितों में पारस ¨सह और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद की जानकारी ली जा रही है। गोलीबारी की घटना के बाद से तनाव व्याप्त है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.