दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
औरंगाबाद। शुक्रवार की रात दाउदनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार ¨सह के न
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:02 PM (IST)
औरंगाबाद। शुक्रवार की रात दाउदनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार ¨सह के नेतृत्व में पुलिस ने चौरम पुल के पास से महुआ शराब के साथ बजरंगी यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ¨सह ने बताया कि गिरफ्तार बजरंगी ओबरा थाना के महादेवा गांव का रहने वाला है। उसके पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में नई शराब नीति के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें