180 पाउच शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
औरंगाबाद। दाउदनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 180 पाउ
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 07:48 PM (IST)
औरंगाबाद। दाउदनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 180 पाउच देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ¨सह ने बताया कि पुलिस द्वारा गोला रोड में वाहन चे¨कग की जा रही थी। उसी दौरान वार्ड संख्या आठ नालबंद टोली निवासी धनंजय चौधरी बाइक से आ रहा था, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा और गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से बोरा में रखा दो सौ एमएल का 180 पाउच झारखंड निर्मित देशी शराब जब्त किया गया है। उसकी ग्लैमर बाइक जब्त कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें