शौचालय न होने से स्वच्छता अभियान पर ग्रहण
औरंगाबाद। गोह बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से बाजार आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना कर
औरंगाबाद। गोह बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से बाजार आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां हजारों लोग हर दिन खरीदारी को आते हैं। खासकर महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रखंड के बाजार काफी मशहूर है। यहां प्रतिदिन हजारों ग्रामीण खरीदारी के लिए आते हैं लेकिन इन बाजारों में एक भी शौचालय नहीं है। आवश्यकता महसूस होने पर लोगों को दो किलोमीटर दूर शौचालय जाना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे है। स्वच्छ शहर बनाने की योजना पर ग्रहण लगा है। कई सार्वजनिक स्थल कूड़े व गंदगी का पर्याय बना है लेकिन विभाग इस दिशा में खामोश है। जिससे स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लगने लगा है। लोग सड़क किनारे शौच करने को मजबूर है।