Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बिहार को केंद्र ने दिए 14 लाख करोड़', नित्यानंद राय बोले- तेजस्वी और राहुल जमानत बचाने के बारे में सोचें

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 10:46 AM (IST)

    औरंगाबाद के गांधी मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि विपक्ष भाजपा पर मंदिर बनाने का आरोप लगाता है पर भाजपा हर क्षेत्र में विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र ने 14 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। औरंगाबाद अब नक्सल मुक्त है।

    Hero Image
    बिहार के विकास को केंद्र सरकार ने दिए 14 लाख करोड़ : नित्यानंद

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। औरंगाबाद  में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. नित्यानंद राय ने कहा कि विरोधियों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ मंदिर बनवा रही है। भाजपा देश के हर क्षेत्र में विकास कर रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। पुनौरा में माता सीता की मंदिर का सुंदरीकरण किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार की योजनाओं का देश के हर जन को लाभ मिल रहा है। आवास से लेकर शौचालय, अनाज, स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क प्रदान कर रही है।

    मंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए 14 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने दिए हैं। औरंगाबाद नक्सल मुक्त हो गया है। पहले यहां माओवादियों का बसेरा था। हर गांव में बिजली पहुंच गई है।

    देश में आपरेशन सिंदूर चलाया गया। आपरेशन से पाकिस्तान में आतंकियों का कब्र खोद दिया गया। जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया।

    राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि नेहरू व जिन्ना ने देश का बंटवारा करा दिया। दोनों ने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया है। देश के सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी मां को गाली दी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ का चोरी किया है। देश में मतदाता सूची से घुसपैठियों का नाम हटाया जा रहा है। बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जमानत बचाने के लिए सोचें।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जदूय जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने किया। इससे पहले शहर में समर्थकों के साथ नेताओं ने भ्रमण किया। पूर्व एमएलसी उपेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेदं चंद्रवंशी, अनिल सिंह, मुकेश शर्मा, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष चंद्रभूूषण सिंह उर्फ सोनू, हम के रंधीर कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, दीपक कुमार, अनिता सिंह उपस्थित रहे। भाषण के दौरान नेताओं के समर्थक नारे लगा रहे थे।