मजदूरों ने एनजीओ संचालक का पुतला फूंका
औरंगाबाद। आठ दिन से अधिक समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहते हुए नगर परिषद कार्यालय म
औरंगाबाद। आठ दिन से अधिक समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहते हुए नगर परिषद कार्यालय में परिसर में दिहाड़ी सफाईकर्मी धरना दे रहे हैं पर कोई सुन नही रहा है। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार को दिहाड़ी सफाई कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। दैनिक सफाई कर्मियों ने एनजीओ संचालक का पुतला बनाकर शहर में प्रदर्शन किया और इसके बाद नप कार्यालय परिसर पहुंचकर एनजीओ संचालक का पुतला दहन किया। दैनिक सफाई कर्मियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि उनकी मांगों के संबंध में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। इनके द्वारा मुख्य पार्षद एवं एनजीओ संचालक के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। गीता देवी, बिरजानंद राम, धर्मेंद्र राम, मंजू कुंवर ,अरुणी देवी, शारदा देवी, विर्गुण राम, सिकंदर कुमार, दिनेश्वर राम समेत अन्य दिहाड़ी सफाई कर्मी प्रदर्शन में शामिल थे। नप कार्यालय परिसर से पुतला लेकर प्रदर्शन करते हुए दाउदनगर बारुण रोड, मुख्य बाजार होते हुए वे वापस नप कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां एनजीओ संचालक का पुतला दहन किया गया। उनके समर्थन में उतरे भीम आर्मी भारत देखना मिशन के जिलाध्यक्ष टुल्लु रावत ने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं को जल्द से शीघ्र सुना जाना चाहिये और इनका मजदूरी बढ़ाया जाना चाहिए।