एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
प्रखंड मुख्यालय के एनडीए कार्यालय में शुक्रवार को तीनों दल के कार्यकर्ताओं की बैठक जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय के एनडीए कार्यालय में शुक्रवार को तीनों दल के कार्यकर्ताओं की बैठक जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा एवं लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगा एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी के अथक प्रयास के फलस्वरूप काराकाट संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी महाबली सिंह भारी मतों से विजयी घोषित हुए है। यह जीत क्षेत्र के विकास की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सफल नेतृत्व में पार्टी ने इतिहास रचा है। वहीं जदयू एवं लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव परिणाम में बिहार की जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब यहां जाती नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास पर वोट मिलती है। कहा कि सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। डा. रामेश्वर प्रसाद, रामजी पासवान, गिरता नंद, पुष्कर अग्रवाल, धीरेंद्र पासवान, पप्पू सिंह, नन्हकू पांडेय उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप