विश्व संगीत दिवस का उद्देश्य लोगों को संगीत के प्रति करना है जागरूक
औरंगाबाद। विश्व संगीत दिवस पर कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था प्रबुद्ध भारती के द्वारा कार्यक्रम
औरंगाबाद। विश्व संगीत दिवस पर कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था प्रबुद्ध भारती के द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई। संस्था के कलाकार संदीप ¨सह का एलबम रिलीज किया गया। निर्देशक मास्टर भोलू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को संपूर्ण विश्व में संगीत दिवस मनाया जाता है। विश्व संगीत दिवस को फेटेडीला म्यूजिक के नाम से जाना जाता है। इसका अर्थ है म्यूजिक फेस्टिवल। विश्व संगीत दिवस के अलावा इसे संगीत समारोह के रूप में जाना जाता है। विश्व संगीत दिवस को मनाने का उद्देश्य एक्सपर्ट व नए कलाकारों को एक मंच पर लाना है। विश्व संगीत दिवस का उद्देश्य लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोगों का विश्वास संगीत से न उठे। मुन्नी कुमारी, संदीप, विकास ने गीत की प्रस्तुति दी। सुशील पुष्प, सुशील पांडेय, गौरव कुमार उपस्थित थे।