बंगाल पुलिस ने पत्नी हत्या मामले में पति को किया गिरफ्तार
पत्नी हत्या मामले में फरार चल रहे पति बजरुल सेक को बंगाल पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को शहर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार
औरंगाबाद। पत्नी हत्या मामले में फरार चल रहे पति बजरुल सेक को बंगाल पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को शहर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पति को बंगाल पुलिस साथ ले गई है। गिरफ्तार बजरुल बंगाल के मुर्सीदाबाद जिला के रघुनाथगंज थाना के दिवा रानीनगर का निवासी है। बंगाल पुलिस ने बताया कि यह एक माह पहले अपनी पत्नी की हत्या कर वहां से फरार हो गया था। घर से फरार होने के बाद औरंगाबाद पहुंचा और यहां मकान निर्माण में राजमिस्त्री का कार्य करने लगा। बंगाल पुलिस ने बताया कि बजरुल के मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल्स के आधार पर औरंगाबाद में होने का पता चला। पुलिस औरंगाबाद पहुंची और कॉल डिटेल्स के आधार पर उसे शहर के न्यू एरिया से मकान का निर्माण करते समय पकड़ा गया। बजरुल ने अपनी पत्नी की हत्या मामले में संलिप्तता स्वीकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी पैसे को लेकर हमेशा परेशान करती थी। बंगाल पुलिस के अनुसार पुलिस इसकी गिरफ्तारी में एक माह से लगी थी। बताया जाता है कि बजरुल को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस सादे लिबास में थी। जैसे ही बजरुल के पास पुलिस पहुंची पहले मकान बनाने के लिए बात की। जब परिचय पूछा और फिर उसको गिरफ्तार कर लिया।