Move to Jagran APP

मीनू को मुख्य व ललिता को उप मुख्य पार्षद का ताज

नगर परिषद के मुख्य और उप मुख्य पार्षद पद का चुनाव गुरुवार को निर्विरोध चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 06:17 PM (IST)
मीनू को मुख्य व ललिता को उप मुख्य पार्षद का ताज

दाउदनगर (औरंगाबाद)। नगर परिषद के मुख्य और उप मुख्य पार्षद पद का चुनाव गुरुवार को निर्विरोध हुआ। अनुमंडल कार्यालय सभागार में चुनाव हुआ। मीनू सिंह मुख्य पार्षद और ललिता देवी उप मुख्य पार्षद निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। शायद ऐसा पहली बार हुआ है। जब दोनों पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ हो। इन दोनों के अलावा किसी ने नामांकन ही नहीं किया। ऐसी ऐसी स्थिति हो सकती है, इसका पूर्वानुमान था।

loksabha election banner

बैठक में 27 में मात्र 22 वार्ड पार्षद उपस्थित हुए। सभी 22 का समर्थन इनको मिला। महत्वपूर्ण है कि इसमें 21 पार्षद एक साथ पहुंचे थे। एक अकेले वार्ड संख्या 06 के वार्ड पार्षद सुहाल राजा उर्फ सुहैल अंसारी अनुमंडल कार्यालय 11 बजे से पहले ही पहुंचे हुए थे। बाकी सभी 21 पार्षद कई वाहनों से एक साथ करीब 11.25 बजे कौशलेंद्र कुमार सिंह ने साथ पहुंचे। तभी स्पष्ट हो गया था कि कोई किन्तु-परंतु की स्थिति नहीं है। नामांकन दोनों ने किया और विरोध में कोई नामांकन नहीं हुआ। मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी मीनू सिंह के प्रस्तावक बसंत कुमार और समर्थक प्रमोद कुमार सिंह बने, जबकि उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी ललिता देवी के प्रस्तावक दिनेश प्रसाद व समर्थक सतीश कुमार बने। पद व गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

चुनाव की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह की देखरेख में पूरी की गई। पूर्व मुख्य पार्षद सोनी देवी और पूर्व उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी समेत कुल पांच वार्ड पार्षद अनुपस्थित रहे। जून 2018 में जब दोनों क्रमश: मुपा और उप मुपा बने थे तो 23 पार्षदों का समर्थन मिला था। दोनों नवनिर्वाचितों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीओ के साथ सदन में डीसीएलआर संजय कुमार, पर्यवेक्षक अपर समाहर्ता आशीष सिन्हा उपस्थित रहे। लोगों ने अनुमंडल कार्यालय के दरवाजे पर दोनों का स्वागत किया। दोनों समेत कई पार्षद और उनके समर्थक अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित पंचदेव मंदिर गए और मत्था टेका। ये वार्ड पार्षद रहे उपस्थित

कौशलेंद्र कुमार सिंह -24, मीनू सिंह -12, बसंत कुमार-5, दिनेश प्रसाद-21, तारिक अनवर-3, सुहैल अंसारी-6, प्रमोद कुमार सिंह-11, राजू राम-7, सतीश कुमार-27, रीमा देवी-20, नंदकिशोर चौधरी-22, दीपा कुमारी-13, सुमित्रा साव-9, जगेश्वरी देवी-1, इंदु देवी-26, शकीला बानो-4, सीमन कुमारी-2, ममता देवी-15, लीलावती देवी-17, ललिता देवी-16, सुशीला देवी-14, हसीना खातून-8 उपस्थित हुए। ये पार्षद रहे अनुपस्थित

पूर्व मुख्य पार्षद सोनी देवी-18, पूर्व उप मुख्य पार्षद पुष्पा कुमारी-25, कांति देवी-10, सीमा देवी-23 और पूनम देवी-19 चुनाव के दौरान नहीं पहुंचीं।

---------------------

निर्विरोध निर्वाचित हुए नगर परिषद दाउदनगर के मुख्य व उप मुख्य पार्षद

- 22 पार्षदों ने चुनाव में लिया हिस्सा

- 05 वार्ड पार्षद बैठक से रहे अनुपस्थित

- पिछले मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद को मिले थे 23 वोट

-----------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.