Move to Jagran APP

औरंगाबाद हिंसा: मजदूर बन सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा आरोपित अनिल, देखती रह गई पुलिस

औरंगाबाद में हुई हिंसा मामले में पुलिस हिरासत से फरार आरोपित अनिल सिंह ने सरेंडर कर दिया है। उधर, अन्‍य फरार आरोपितों के घर पुलिस ने इश्‍तेहार चिपकाया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 02 Apr 2018 12:03 PM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2018 11:14 PM (IST)
औरंगाबाद हिंसा: मजदूर बन सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा आरोपित अनिल, देखती रह गई पुलिस

औरंगाबाद [जेएनएन]। रामनवमी जुलूस के दौरान हुए उपद्रव मामले के मुख्‍य आरोपी भाजपा नेता अनिल सिंह ने सोमवार को औरंगाबाद के मुख्‍य न्‍यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके पहले पुलिस ने रविवार को फरार आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया।

loksabha election banner

बीते दिनों हुई औरंगाबाद हिंसा के मुख्‍य आरोपित अनिल सिंह सोमवार को पुलिस चौकसी को धता बताते हुए निराले अंदाज में अदालत पहुंचा। मजदूर के वेश में छिपते हुए उसने औरंगाबाद अपने वकील से भेंट की। इसके बाद वकील ने उसका सरेंडर कराया।

14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

सरेंडर के बाद अनिल सिंह को अदालत ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके पहले अनिल सिंह ने पुलिस पर उन्‍हें मुकदमे में बेवजह फ्रेम करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस हिरासत से भागने के आरोप को नकारते हुए कहा कि पुलिस ने उन्‍हें कभी गिरफ्तार ही नहीं किया था तो फरारी की बात कहां से आ गई। सरेंडर के पहले अनिल सिंह ने अपनी बात रखने के लिए एक वीडियो भी जारी किया था।

पुलिस ने अनिल सिंह के खिलाफ कोर्ट से कुर्की जब्ती वारंट लिया था। उसके घर पर इश्तेहार लगाया जा चुका था।

आरोपितों के घर इश्‍तेहार चस्‍पा, होगी कुर्की की कार्रवाई

इसके पहले रविवार को एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने भाजपा के जिला

प्रवक्ता उज्ज्वल कुमार के मिशन स्कूल रोड स्थित घर पर इश्तेहार चस्पा किया। परिजनों को इश्तेहार की कॉपी की दी। परिजनों से कहा कि सरेंडर कराएं नहीं तो 24 घंटे के अंदर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद पुलिस की टीम मुफस्सिल थाना का रायपुरा गांव पहुंची। डुगडुगी बजाते हुए खैराबिंद पंचायत मुखिया सुजीत कुमार ङ्क्षसह के घर पर इश्तेहार चिपकाया। यहां के बाद पुलिस की टीम औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय के पासरवि रंजन कुमार उर्फ रंजय के आवास पर पहुंची। यहां रंजय के दरवाजे पर इश्तेहार चस्पा किया।

गिरफ्तार होंगे चार वार्ड पार्षद

आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी

उपद्रव मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रविवार को पुलिस ने क्लब रोड स्थित मो. बाबर एवं टिकरी मोड़ स्थित युवा राजद के जिलाध्यक्ष युसूफ आजाद अंसारी के आवास पर छापेमारी की। दोनो फरार मिले। नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने बताया कि चार वार्ड पार्षदों व उनके प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट लिया गया है।

वार्ड नंबर- 15 के पार्षद सिकंदर हयात, वार्ड-10 के पार्षद इल्ताफ कुरैशी, वार्ड-24 के पार्षद प्रतिनिधि फारूक अंसारी एवं युसूफ आजाद अंसारी को गिरफ्तार किया जाएगा। सोमवार को सभी चार वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी के लिए कुर्की वारंट लिया जाएगा। उपद्रव मामले में मो. बाबर एवं विद्यार्थी परिषद के दीपक कुमार की गिरफ्तारी के लिए भी न्यायालय से वारंट लिया गया है। सभी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।

बारूण थाना के परशुराम गांव निवासी रंजीत सिंह एवं मदनपुर के पृथ्वी सिंह की पहचान की जा रही है। मामले में 89 नामजद अभियुक्त बने थे, अब तक 75 जेल जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.