महाशिवरात्रि पर शिव की निकलेगी बारात
औरंगाबाद। कुटुंबा के अनकुपा गांव शिव पार्वती विवाह का वर्षों से उदाहरण रहा है। प्रतिवर्ष
औरंगाबाद। कुटुंबा के अनकुपा गांव शिव पार्वती विवाह का वर्षों से उदाहरण रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव विवाह के लिए अनकुपा गांव से बारात महाराजगंज पहुंचेगी। इसके लिए महाशिवरात्रि पूजा समिति ने तिथि व समय की घोषणा कर दी है। पारंपरिक पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर आसपास के ग्रामीण शिव बारात व शोभा यात्रा में ढोल नगाड़ा के साथ नाचते गाते महाराजगंज पार्वती मंदिर पहुंचते हैं। पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव का विवाह संपन्न कराया जाता है। इस दौरान बारातियों की सेवा व रहने सहने का पूर्ण प्रबंध किया जाता है। समिति के अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन मार्च को शुभ तिलक का रश्म होगा तथा चार मार्च को रात्रि में शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। बारात में घोड़े हाथी के साथ पारंपरिक वेशभूषा में भगवान शिव मौजूद रहेंगे। बारात में भूत बैताल के रूप में विभिन्न कलाकार उनका रूप धारण करेंगे। उक्त धार्मिक उत्सव देखने के लिए प्रखंड के कई गांव से लोग अनकुपा से महाराजगंज तक उपस्थित रहते आए हैं। इसकी जानकारी जगदीश पासवान, जगदीश बैठा व अमरेंद्र सिंह ने दी।