क्षत्रियनगर में बंदर का उत्पात
औरंगाबाद। शहर के क्षत्रियनगर मुहल्ले में बुधवार को बंदर ने कोहराम मचाया। बंदर ने कई छात्र
By Edited By: Published: Wed, 03 Aug 2016 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2016 07:15 PM (IST)
औरंगाबाद। शहर के क्षत्रियनगर मुहल्ले में बुधवार को बंदर ने कोहराम मचाया। बंदर ने कई छात्रों को अपना शिकार बनाया है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बंदर के उत्पात से सभी परेशान रहे। बताया जाता है कि खुशबू कुमारी, शिखा कुमारी, आलोक कुमार एवं शशिरंजन कुमार को बंदर ने काट लिया है। खुशबू और शिखा का कहना है कि हम अपने घर के आंगन में थे तभी बंदर ने अचानक धावा बोल दिया। मुहल्लावासी विजय सिंह का कहना है कि बंदर ने कई छोटे-छोटे बच्चों को काट लिया है जिसका इलाज चल रहा है। बंदर को देख घरों में दुबक जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें