20 अगस्त को कर्मा पंचायत घोषित होगा ओडीएफ
औरंगाबाद। प्रखंड के करमा पंचायत को ओडीएफ बनाने के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन 20 अगस्त सोमवार को नागरिक सुविधा केंद्र जिनोरिया में किया जाएगा।
औरंगाबाद। प्रखंड के करमा पंचायत को ओडीएफ बनाने के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन 20 अगस्त सोमवार को नागरिक सुविधा केंद्र जिनोरिया में किया जाएगा। सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी जफर इमाम द्वारा पत्र लिखकर सभी संबंधित कर्मियों को जारी की गई है। पत्र में कहा गया है कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेष बैठक वरीय पदाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेज नारायण राय की अध्यक्षता में आहूत की गई है। दाउदनगर सीओ, सीडीपीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीईओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, जीविका कर्मी एवं सदस्य, कनीय अभियंता, आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत सचिव, कृषि समन्वयक, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, किसान सलाहकार, ग्रामीण आवास सहायक, विकास मित्र के अलावा जिला परिषद क्षेत्र संख्या दो के जिला पार्षद, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, करमा पंचायत के मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच, पैक्स अध्यक्ष, टोला सेवक,जविप्र दुकानदार, एएनएम, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। करमा पंचायत के मुखिया संजू कुमारी के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि इस विशेष बैठक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक के साथ ही करमा पंचायत को ओडीएफ बनाने की दिशा में जोर-शोर से काम शुरू कर दिया जाएगा।