जदयू कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक
जदयू कार्यकर्ताओं ने एक मार्च को पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रसाद सिंह ने की। कार्यकर्ताओं में उत्सुकता देखी गई।
जदयू कार्यकर्ताओं ने एक मार्च को पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रसाद सिंह ने की। कार्यकर्ताओं में उत्सुकता देखी गई। सर्वप्रथम पौथु के जदयू नेता रामप्रवेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। पार्टी के सिद्धांतों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया। डॉ. देवलाल राम, विद्यानंद सिंह, डॉ. संजय कुमार,हृदयानंद सिंह, पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र चौधरी, रामजीत राम, पहलवान सिंह ने जदयू द्वारा चल रहे योजनाओं प्रकाश डाला। 22 फरवरी को गोह में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामबिलास शर्मा की जयंती में सभी को उपस्थित होने का आह्वान किया गया। राजवल्लभ पटेल, मिथिलेश शर्मा, सत्यप्रकाश, सुमित्रा देवी सहित उपस्थित रहे।