प्रखंड के बूथों पर अध्यक्ष व सचिव का करें चयन
प्रखंड जदयू कार्यालय में रविवार को प्रखंड एवं नगर पंचायत जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नवीनगर विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राज्य परिषद के सदस्य अनिल यादव उपस्थित रहे।

जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी अरुण शर्मा ने कहा कि नवीनगर विधानसभा के नवीनगर प्रखंड में सभी बूथों पर एक सचिव और एक अध्यक्ष का चयन करना है। पार्टी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह के द्वारा पूरे बिहार में शनिवार एवं रविवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है इससे पार्टी में मजबूती आएगी। संगठन तभी मजबूत होगा जब हम अपने हर बूथ पर अध्यक्ष एवं सचिव का चयन कर लेंगे। सोनौरा पंचायत के अनिल कुमार सिंह जी को सदस्यता दिलाकर सक्रिय सदस्यता बनाते हुए उन्हें सोनौरा के पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में 12 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए। जदयू के वरिष्ठ नेता सूर्यवंश सिंह, पूर्व मुखिया बिदेश्वरी सिंह, विनोद कुमार सिंह, ललित नारायण सिंह, दिनेश कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, कृष्णा पासवान, धनंजय कुमार सिंह, राजा बाबू उपस्थित रहे।