एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम
स्थित गांधी मैदान से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा के साथ आकर्षक झांकी निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ जगतपति चौक से निकली शोभायात्रा रफीगंज
औरंगाबाद। गोह स्थित गांधी मैदान से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा के साथ आकर्षक झांकी निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ जगतपति चौक से निकली शोभायात्रा, रफीगंज, गया रोड अस्पताल होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां पर पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद शोभायात्रा यहां से रवाना हुई। भगवान श्रीराम, मां जानकी, लक्ष्मण और रामभक्त हनुमान की भव्य झांकी के साथ निकली शोभायात्रा बस स्टैंड, थाना होते हुए, देवी स्थान, बैंक, अंदर बाजार होते हुए गांधी मैदान में पहुंची। शोभायात्रा का विधिवत समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। शोभायात्रा में जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। भक्तगण एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लग रहे थे। विधायक मनोज शर्मा, आयोजक दीपक उपाध्याय, धीरज सिंह चौहान, मोनू उपाध्याय सहित कई भक्त रथ पर सवार होकर नारे लगा रहे थे। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा, सीओ अवधेश कुमार नेपाली, बीडीओ संजय पाठक दल-बल के साथ अंतिम समय तक शोभायात्रा में शामिल रहे। सभी ने कहा कि गोह हमेशा से शांति का प्रतीक रहा है। अमरेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अरविद कुमार पांडेय, रिकू दुबे, हीरा सिंह चौहान, राकेश सिंह, राहुल यादव, प्रेम चंद तिवारी, चक्रधर शर्मा, रणजीत सिंह, संजय सिंह, मुखिया माधुरी सिंह, विनोद शर्मा, मारकंडेय पांडेय, मोनू उपाध्याय, सुनील शर्मा, रणधीर पासवान, मंटू सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।