शैक्षणिक व्यवस्था सुधरने की जताई उम्मीद
भाजपा नेता प्रो. अटल बिहारी एवं प्राध्यापक हसन इमाम मंजर ने दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए
भाजपा नेता प्रो. अटल बिहारी एवं प्राध्यापक हसन इमाम मंजर ने दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए कहा है कि दाउदनगर अनुमंडल के एकमात्र अंगीभूत कॉलेज दाउदनगर कॉलेज में डॉ. मो. शमसुल इस्लाम के प्राचार्य पद पर पदस्थापित होने के बाद कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होगा। इनके द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दाउदनगर कॉलेज की स्थिति बदतर है। शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह बदहाल स्थिति में थी । उम्मीद जताते हुए कहा है कि नए प्राचार्य के कार्यकाल में शिक्षा की व्यवस्था सुधरेगी। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे नियमित तौर पर कक्षा में जरूर आएं। कहा गया कि मो. शमसुल इस्लाम गया कॉलेज गया में प्राचार्य रह चुके हैं तथा विश्व विद्यालय में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर हैं।