अग्नि पीड़ितों को दी गई सहायता
नारायणखाप के अग्नि पीड़ितों को सहायता करने रेडक्रास के सदस्य गांव पहुंचे।
औरंगाबाद। नारायणखाप के अग्नि पीड़ितों को सहायता करने रेडक्रास के सदस्य गांव पहुंचे। गांव पहुंच अग्निपीड़ितों का हाल जाना। यहां गुरुवार को लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी एवं 22 घर जलकर राख हो गया था। 22 घरों के ग्रामीण खुले आसमान में रहने को विवश हैं। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सतीश कुमार ¨सह ने राहत सामग्री का वितरण किया। राहत किट दिया गया। घर में नित्य उपयोग होनेवाली सामग्री रेडक्रास के द्वारा दी गई है। बताया जाता है कि बर्तन सेट, त्रिपाल, साड़ी, धोती, टावेल, बाल्टी और कुछ खाने का पैकेज बना कर दिया गया। चेयरमैन ने बताया कि आग से ग्रामीणों का सबकुछ जल चुका है। वे बेघर हो गए हैं। रेडक्रास उन्हें बसाने का हर संभव सहायता करेगा। बताया कि पीड़ित परिवार को आगे भी सोसाइटी के द्वारा मदद दी जाएगी। मौके पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार मोनू उपस्थित थे। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर लगी आग में जनेश्वर राम, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी एवं पुत्र विनोद राम की मौत हो गई थी। तीनों घर में ¨जदा जलकर मर गए थे।