वित्त रहित कॉलेजों को शीघ्र मिलेगा अनुदान : विधान पार्षद
औरंगाबाद। भगवान सूर्य नारायण इंटर महाविद्यालय देव में निर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन विधान पार्षद
औरंगाबाद। भगवान सूर्य नारायण इंटर महाविद्यालय देव में निर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन विधान पार्षद संजीव श्याम ¨सह ने किया। भवन का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अर¨वद कुमार ¨सह एवं संचालन आलोक कुमार ¨सह ने किया। एमएलसी संजीव श्याम ¨सह ने महाविद्यालय के कार्यों की सरहाना की। उपस्थित शिक्षकों ने नामांकन की प्रक्रिया के बारे में होने वाले समस्याओं से अवगत कराया तो विधान पार्षद ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अपनाए गए व्यवस्था से अवगत कराया। व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी और प्रभावी बताया। विधान पार्षद ने बताया कि वित्तरहित संस्थानों को वर्ष 2011, 2012, 2013 का अनुदान निर्गत हो गया है। शीघ्र ही 2014 का अनुदान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेज दिया जाएगा। सूर्यपत ¨सह, अरुणजय ¨सह, बैजनाथ ¨सह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय सचिव रामभजन ¨सह, कृष्णदेव ¨सह, विनय कुमार ¨सह, अवधेश ¨सह, विजय कुमार ¨सह, संतोष कुमार सिन्हा, अर¨वद पांडेय, शिवपूजन ¨सह, गुप्तेश्वर ¨सह, मनोज कुमार परमार, धनंजय पांडेय, धर्मेंद्र ¨सह, अनिल ¨सह, कमलेश कुमार तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र ¨सह , कन्हैया ¨सह, विनोद ¨सह, देवेंद्र ¨सह, सुधीर ¨सह उपस्थित रहे।