किसानों को मुआवजा दे सरकार : मुखिया
औरंगाबाद। जखौरा गांव स्थित पुनपुन नदी में जल स्तर बढ़ने से मलहारा पंचायत के दर्जनों किसानो की ।
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 02:51 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 02:51 AM (IST)
औरंगाबाद। जखौरा गांव स्थित पुनपुन नदी में जल स्तर बढ़ने से मलहारा पंचायत के दर्जनों किसानो की फसल बर्बाद हो गई है। पंचायत के जखौरा, बनबिगहा, मलहारा के किसान प्रभावित हुए हैं। पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार से किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की माग किया है। पूर्व मुखिया ने बताया कि गंगा दयाल सिंह, गणेश यादव, बिंदेश्वरी मेहता, धर्मेंद्र सिंह, रामानंद यादव, उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, जयराम सिंह, श्री यादव रामएकबाल सिंह समेत दर्जनों से अधिक किसान प्रभावित हैं। कहा कि सर्वे कर किसानों की सूचि डीएम के पास सौंपी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें