Move to Jagran APP

सरकार की जनिविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं : विधायक

औरंगाबाद। ¨सचाई विभाग के निरीक्षण भवन में राजद के प्रखंड स्तरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं क

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST)
सरकार की जनिविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं : विधायक
सरकार की जनिविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं : विधायक

औरंगाबाद। ¨सचाई विभाग के निरीक्षण भवन में राजद के प्रखंड स्तरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ¨सह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राजद के औरंगाबाद जिला संगठन प्रभारी सह अरवल के विधायक र¨वद्र ¨सह ने कहा कि केंद्र एवं सरकार के जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं। दोनों ही सरकारें हर मोर्चा पर विफल रही है। हर वर्ग के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। महंगाई से आमजन का जीना मुहाल हो गया है। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि एनडीए सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से पदच्युत कर महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। लोकसभा चुनाव की पूरी मजबूती व एकजुटता के साथ तैयारी की जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार का इरादा संविधान की प्रस्तावना को विखंडित करने का है और हम किसी भी कीमत पर संविधान की प्रस्तावना को विखंडित नहीं होने देंगे। ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। पार्टी से पिछड़े दलितों, महादलितों, गरीबों सहित को जोड़ा जा रहा है। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रखंड राजद अध्यक्ष ¨सह ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाया जा रहा है सभी बूथों पर 10 सक्रिय सदस्यों की कमिटी बनाई जा रही है। पार्टी पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता पूरी तरह त्रस्त है। संचालन राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज ने किया। राजद नेत्री सह जिला पार्षद सरोज देवी, राजद नेत्री प्रो. सुनीता वर्मा, राजद नेता अर¨वद यादव, पूर्व मुखिया रामदेव ¨सह, भगवान ¨सह, मुखिया कुणाल प्रताप, पूर्व मुखिया देववंश ठाकुर, ललिता देवी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिया। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार यादव, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष बसंत बादल, वार्ड पार्षद सुहेल अंसारी, फजलु रहमान, कमलेश पहलवान उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.